भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष और राजनांदगांव जिला प्रभारी शीतल नायक ने गुंडरदेही विधानसभा से अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है. भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी ओम माथुर, केंद्रीय स्वास्थ मंत्री एवं छत्तीसगढ़ भाजपा के चुनाव सह प्रभारी मनसुख मंडाविया, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव, प्रदेश संगठन सह प्रभारी नितिन नवीन, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के समक्ष अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है.
अपने समर्थकों के साथ भाजपा प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे भवन में उन्होंने विधिवत अपना आवेदन और बायोडाटा सौंपकर आशीर्वाद मांगा है और पार्टी से उम्मीदवारी का अवसर मिलने पर जीत का दावा किया है.
विगत 23 वर्षों से संगठन के विभिन्न पदों, महिला मोर्चा कवर्धा, धमतरी और वर्तमान में राजनांदगांव की प्रभारी हैं. शीतल नायक भिलाई नगर निगम, खैरागढ़ उपचुनाव आदि में भी प्रभार का दायित्व संभाल चुकीं हैं. पिछले 9 वर्षों से प्रदेश कुर्मी समाज की बालोद जिला की महिला अध्यक्ष भी हैं.
