भिलाई- महादेव एवं अन्ना रेड्डी एप के गुर्गे द्वारा एप में हुए घाटे को वसूलने अपहरण कर वसूली करने के मामले में सुपेला पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार किया हैं. इस मामले में पुलिस ने पहले 4 आरोपी को गिरफ्तार किया था. पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश पर सुपेला पुलिस द्वारा महादेव एवं अन्ना रेड्डी एप के संचालको पर की गई बड़ी कार्यवाही की है.
धमतरी निवासी रामकृष्ण साहू द्वारा थाना प्रभारी सुपेला दुर्गेश शर्मा को मोबाईल में सूचना दिया कि इनके पुत्र योगेश साहू व उनका दोस्त सन्नी सिन्हा को कुछ लोगो ने भोपाल से बंधक बनाकर भिलाई ले आया है. जिनको सुपेला के किसी होटल में रखे है जहां उसे मारपीट की जा रही है तथा फिरौती की रकम की मांग कर रहे है. पुलिस अधीक्षक दुर्ग शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर मामले की गंभीरता को देखते हुए अलग-अलग कई टीम बनाया गया था. अपहृतो को सफलता पूर्वक व सकुशल रेस्क्यु कर लिया गया. पुलिस को आता देख उस समय आरोपीगण भागने में सफल रहे परन्तु पुलिस टीम के द्वारा सारी रात आॅपरेशन चलाकर घटना में सम्मिलित प्रमुख 04 आरोपियों को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार कर लिया गया तथा घटना में प्रयुक्त मोबाईल, कार, मो.सा. वाहन कीमती करीबन 12 लाख रूपये भी बरामद कर लिया गया था. फरार आरोपियों का पता तलाश जारी थी. इसी दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ की मामले का फरार आरोपी प्रवीण कुमार चंदेल उर्फ भल्लालदेव पिता जोहन चंदेल उम्र 23 साल निवासी चिंगरी पारा सुपेला आने वाला है. पुलिस द्वारा सादी वर्दी में पुलिस बल तैनात किया गया था. आरोपी प्रवीण को आते देख घेराबंदी कर पकड़ा गया. आरोपी प्रवीण को विधवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया.
इस कार्यवाही में निरीक्षक दुर्गेश शर्मा थाना प्रभारी सुपेला, उप निरी. सतीश साहू, सउनि राजेश सिंह, आरक्षक कपिल चैधरी, सुरेन्द्र गिरी, विशाल सिंह, अजीत सिंह का योगदान रहा.
