शिक्षक-शिक्षिकाओं, प्राचार्यों और अभिभावकों को नए शिक्षा सत्र के शुभारंभ और शाला प्रवेशोत्सव की दी बधाई
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी जेएन पांडेय विद्यालय पहुंचे. यहां उन्होंने मां सरस्वती की पूजा कर राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव सत्र 2023-24 का शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, प्राचार्यों और अभिभावकों को नए शिक्षा सत्र के शुभारंभ और शाला प्रवेशोत्सव की बधाई दी. इस दौरान सीएम श्री बघेल ने बच्चों को तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर शाला प्रवेश कराया. मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से स्कूली बच्चों को गणवेश वितरित किया.
