जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां एक हाइवा और माजदा में जोरदार टक्कर हो गई. इससे माजदा में भीषण आग लग गई. हादसे में माजदा में बैठे चालाक और परिचालक की जिंदा जलकर मौत हो गई. वहीं गाड़ी धू-धू कर जल गई. मृतकों के शव को क्रेन की मदद से निकाला गया. दोनों मृतक लछनपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं. हादसा चांपा-कोरबा रोड में गुरुवार देर रात हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक, माजदा में प्लास्टिक भरा था और हाइवा में कोयला लोड था. इस हादसे में हाइवा में भरे कोयले में भी आग लग गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची. करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
