जांजगीर-चांपा- जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आयुर्वेदिक डाॅक्टर महिला से दुष्कर्म का मामला आया है. इलाज़ कराने आई युवती से दुष्कर्म के आरोप में आयुर्वेदिक डाॅक्टर को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी डाॅक्टर ने क्लीनिक में युवती से दुष्कर्म किया था. साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी. पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
दरअसल, पीड़िता महिला ने थाना पामगढ़ में 6 जून को शिकायत दर्ज कराई कि 19 मई को तबियत ठीक न होने से आर्युर्वेदिक डॉक्टर भारतेंदु केशव श्रीवास के घर स्थित क्लीनिक में इलाज कराने गई थी. इस दौरान आरोपी मैं तुम्हे पसंद करता हूं कहकर झांसे में लिया और जबरदस्ती दुष्कर्म किया. साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी.
पीड़िता की शिकायत पर आरोपी भारतेंदु केशव श्रीवास 28 वर्ष निवासी सड़क पारा भैंसो के खिलाफ धारा 376(2)(N), 506 दर्ज कर जांच शुरू की गई. शिकायत को गंभीरता से लेते हुये पुलिस ने आरोपी भारतेंदु केशव श्रीवास को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है.
