केशकाल विधानसभा में आयोजित कलार समाज के शपथ ग्रहण समारोह में की गई घोषणाएं :-
- शासकीय दण्डकारण्य महाविद्यालय केशकाल को पी. जी. कॉलेज का दर्जा दिये जाने की स्वीकृति. (विकासखण्ड केशकाल, बड़ेराजपुर व फरसगांव के छात्र लाभान्वित होंगे.)
- डडसेना कलार समाज हेतु केशकाल में सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य की स्वीकृति (लगभग 8000 सामाजिक जन होंगे लाभान्वित) जमीन उपलब्ध कराने निर्देश.
- बहीगांव में पुलिस चौकी की स्थापना.
- ब्लॉक मुख्यालय विश्रामपुरी में विश्रामगृह निर्माण की स्वीकृति.
- रामवन गमन पथ में शामिल प्रसिद्ध ऐतिहासिक धार्मिक स्थल गोबरहिन (गढ़धनोरा) को विकसित करने की स्वीकृति.
- बेड़मा में सामुदायिक भवन की स्वीकृति.
- देवतरा, भर्रीपारा, बुडराडीही, पलोरा मार्ग का पुल-पुलियों सहित 7.00 कि.मी. सड़क निर्माण की स्वीकृति.
- कोपरा भंवरदीग नदी में वृहद पुलिया निर्माण की स्वीकृति.
