कोरबा : कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत छुरी बस्ती में एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई. युवक के सिर पर धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतारा गया. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की.
प्रेमिका के घर के सामने युवक की खून से सनी लाश मिली है. मृतक 36 वर्षीय सुभाष देवांगन छुरी बस्ती में रहता था. देर रात वह बस्ती में रहने वाली महिला से मिलने आया हुआ था. इसके बाद उसका शव खून में लथपथ पड़ा हुआ मिला. घटना की सूचना पर कटघोरा थाना प्रभारी अश्वनी राठौर टीम के साथ मौके पर पहुंचे, और उन्होंने कार्रवाई शुरू की. घटनास्थल के कुछ ही दूरी पर युवक की बाइक मिली. इस मामले में पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है.
मृतक के भाई रूपचंद देवांगन ने बताया कि उससे फोन पर जानकारी मिली कि उसके भाई की हत्या हो गई है. जिसकी सूचना को घटनास्थल पर पहुंचा है, उसने बताया कि गांव में ही रहने वाली एक महिला के साथ उसका प्रेम प्रसंग था महिला बार-बार भाई को फोन कर शादी के लिए दबाव बना रही थी.
