रायपुर : कर्नाटक में कांग्रेस लगातार बढ़त पर है. चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार, कर्नाटक में कांग्रेस आगे चल रही हैं. जबकि, बीजेपी पीछे चल रही हैं. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्नाटक चुनाव में मिल रहे परिणाम की खुशियां लड्डू बांटकर मनाई.
बता दें कि सीएम ने कर्नाटक चुनाव परिणाम पर जीत की खुशियां CM ने रायपुर हेलिपैड में मनाई. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- पहले हिमाचल जीते, अब कर्नाटक जीते हैं. हिमालय से लेकर समुद्र तल कांग्रेस की जीत भाजपा की हार के बाद अब टीवी पर मोदी की जगह जेपी नड्डा की फोटो दिख रही हैं.
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को कर्नाटक की जनता को बधाई दी और आभार जताया. कहा कि, बजरंगबली कांग्रेस के साथ हैं. कांग्रेस को जनता का आशीर्वाद मिला हैं. कर्नाटक में कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को बड़ा मुद्दा बनाया. जनता इस मुद्दे के साथ खड़ी हुई. 40 प्रतिशत कमीशन पर जनता ने करारा तमाचा मारा महंगाई के मुद्दे पर भी जनता का साथ मिला. कर्नाटक की हार, मोदी की हार है.
