इस साल होलिका दहन आज यानि 7 मार्च दिन मंगलवार को है. आज फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है. आज भद्रा रहित शुभ मुहूर्त में शाम के समय होलिका दहन होगी. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होलिका दहन करने से नकारात्मकता दूर होती है. इस दिन होली पूजा करते हैं ताकि जीवन में सुख और समृद्धि आए. होलिका दहन के अगले दिन 8 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा.
होलिका दहन पूर्णिमा तिथि
फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ : 06 मार्च, सोमवार, शाम 04 बजकर 17 मिनट से
फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा तिथि का समापन : 07 मार्च, मंगलवार, शाम 06 बजकर 09 मिनट पर
होलिका दहन का मुहूर्त
07 मार्च को होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 06 बजकर 24 मिनट से रात 08 बजकर 51 मिनट तक है. होलिका दहन के लिए शुभ समय 02 घंटा 27 मिनट तक है.
सुबह में भद्रा का समापन
होलिका दहन के समय में भद्रा नहीं है. भद्रा का समापन आज सुबह 05 बजकर 15 मिनट पर हो गया है. भद्रा की पूंछ आज 12:43 एएम से 02:01 एएम तक है. भद्रा मुख आज 02:01 एएम से सुबह 04:11 एएम तक है.
होलिका दहन 2023 पूजा विधि
होलिका दहन के शुभ अवसर पर, उस स्थान पर जाए. जहां लकड़ी एकत्र की जाती है. होलिका को जलाया जाता है और उसकी पूजा की जाती है. होलिका के लिए तैयार लकड़ी को सफेद धागे या मौली (कच्चे धागे) से तीन या सात बार लपेट दें.
- फिर उस पर पवित्र जल, कुमकुम और फूल छिड़ककर पूजा करें.
- पूजा समाप्त होने के बाद शाम को होलिका जलाई जाती है.
- इस दिन, भक्त प्रह्लाद की भगवान विष्णु की भक्ति की जीत का जश्न मनाते हैं. लोग होलिका पूजा भी करते हैं क्योंकि ऐसा माना जाता है कि यह सभी के घर में समृद्धि और धन लाती है.
- यह पूजा लोगों को उनके सभी भयों से लड़ने की शक्ति भी देती है.
होलिका दहन का महत्व
पौराणिक कथाओं के अनुसार, भक्त प्रह्लाद की बुआ होलिका ने अपने भाई हिरण्यकश्यप के कहने पर उसे मारने का प्रयास किया. वह फाल्गुन पूर्णिमा की रात प्रह्लाद को लेकर आग में बैठ गई लेकिन भगवान विष्णु की कृपा से प्रह्लाद जीवित बच गए और होलिक जलकर मर गई. इस प्रकार से बुराई पर अच्छाई की जीत हुई. हर साल फाल्गुन पूर्णिमा को प्रदोष काल में होलिका दहन किया जाता है.
इस बार रंग वाली होली 8 मार्च को ही खेली जाएगी क्योंकि होलिका दहन के 24 घंटे पश्चात तक रंग वाली होली खेलने का विधान हमारे शास्त्रों में लिखा गया है इसलिए रंग वाली होली इस बार 8 तारीख को ही खेली जाएगी.
