एक ही घर में पति और पत्नी का लाश फंदे से लटकते हुए मिलने से सनसनी फैल गई है यह मामला रायपुर के मुजगहन थाना के अतर्गत सिवनी गांव का है. पति का नाम नंदू नवरंग और पत्नी का नाम मीनाक्षी बताया जा रहा है. पति और पत्नी का लाश फंदे से लटके पति का बेडरूम और पत्नी का लाश किचन में लटकते हुए मिले है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंचकर पति और पत्नी के शव को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. अभी इस खुदखुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है. घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है.
पुलिस इसे घरेलू विवाद मानकर आगे की जांच कर रही है. पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर जानकारी हासिल करेगी. पड़ोसियों से भी पति -पत्नी के रिश्ते के बारे में जानकारी प्राप्त कर रही है.
