रायपुर : रायपुर में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के तीसरे दिन राहुल गांधी ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए भारत जोड़ो यात्रा की चर्चा से भाषण की शुरुआत की. राहुल गांधी ने कहा, मैंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कन्याकुमारी से कश्मीर तक यात्रा की. यात्रा के दौरान मैं देश के सभी तबके से मिला. भारत जोड़ो यात्रा से बहुत कुछ सीखा. यात्रा से लाखों लोग जुड़े. यात्रा के दौरान लोगों का बहुत प्यार मिला. यात्रा के दौरान भारत का दर्शन करने निकला. यात्रा के दौरान किसानों का दर्द समझा.
इससे पहले प्रियंका गांधी ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा, देश की जनता को कांग्रेस की जरूरत है. उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के अधिवेशन को रोकने के लिए ईडी के छापे पड़वाए गए. लेकिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डटकर मुकाबला किया.
कांग्रेस की चुनावी सभा का आगाज करेंगे राहुल-सोनिया
छत्तीसगढ़ में आठ महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव का आगाज कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी आज करेंगे. रायपुर के कृषि विश्वविद्यालय के सामने जोरा मैदान में आयोजित सभा में प्रदेशभर के करीब दो लाख कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचेंगे. सभा को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी संबोधित करेंगे.
