गाली देने से रोका तो तान दी पिस्टल: दोस्त की सतर्कता से बची जान, पुलिस ने 4 को दबोचा
राजनांदगांव- शहर के स्टेट स्कूल के पास खैरागढ़ रोड पर कार सवार युवक पर पिस्टल से जानलेवा हमला करने वाले चार आरोपियों को साइबर सेल और थाना सिटी कोतवाली की संयुक्त पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस तथा 12 लाख रुपये की महिंद्रा XUV 700 कार जब्त की गई है. न्यायालय में पेश करने के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
जानकारी के अनुसार मामला 27 सितंबर 2026 की रात का है. प्रार्थी अविनाश शेंदरे ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 27.09.2026 को अपने दोस्तो के साथ कार से अपनी बुआ के घर दुर्ग गया था, दुर्ग से रात्रि 09ः30 बजे वापस राजनांदगांव आया. रात्रि 23ः00 बजे स्टेट स्कुल के पास खैरागढ़ रोड़ में कालें रंग की कार में सवार विपिन जान्वेल्स व उसके साथी लोग कार ठीक से चलाओं यहां रोलबाजी कर रहे हो कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच करने लगे गाली गलौच करने से मना किया तो विपिन जान्वेल्स द्वारा अपने पास रखे पिस्तौल को निकाल कर इसके उपर तान कर जान से खत्म कर देने की धमकी देकर पिस्तौल को चलाया, तब इसके साथियों ने इसका हाथ पकड़कर उपर उठाया, जिससे गोली उपर आसमान की ओर चला गया यदि दोस्त लोग हाथ को उपर नहीं उठाते तो इसे गोली लगकर मृत्यु हो जाती बताया. कि रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्व अप.क्र. 587/26 धारा 109 (1), 296, 351 (3), 119(1) 3 (5) बीएनएस, 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया.
पुलिस कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजनादगांव के मार्गदर्शन के नेतृत्व में आरोपियों की लगातार पतासाजी कर दिनांक 06.10.2026 को आरोपी विपिन जान्वेल, अमन जेम्स, शेरोन जेम्स, अफरोज खान को मुखबीर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़े. पूछताछ पर आरोपियों द्वारा जुर्म स्वीकार किये आरोपियों के कब्जे घटना में प्रयुक्त एक नग पिस्टल, 02 नग आवाजी कारतूस एवं महिन्द्रा xuv 700 कार क्रमांक सीजी 08 बीजे 0001 किमती 12,00,000/- रूपये को जप्त किया गया. आरोपियों के खिलाफ अपराध सबूत पाये विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 07.10.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया. प्रकरण जप्त शुदा पिस्टल को परीक्षण हेतु आर्मोरर को भेजा गया है, रिपोर्ट आने उपरांत अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाती है.
गिरफ्तार आरोपी
- विपिन जॉन्वेल्स पिता जॉन्वेल्स जेम्स, उम्र 33 साल, साकिन शांति नगर, वार्ड नं. 10, ओ.पी. चिखली, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
- अमन जेम्स पिता ऑर्नेस्ट जेम्स उम्र 22 साल साकिन स्टेशन पारा वार्ड नं. 08 ओ.पी. चिखली जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
- शेरोन जेम्स पिता प्रमोद जेम्स उम्र 24 साल साकिन टांकापारा वार्ड नं. 15, थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
- अफरोज खान पिता निरू खान, उम्र 23 साल, साकिन शांति नगर गली नं. 05 ओ.पी. चिखली जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
