नमन धीर टी-20 टीम में वाशिंगटन सुंदर की लेंगे जगह
वेस्ट इंडीज के खिलाफ भारतीय टीम में श्रृंखला के बीच महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग (मांसपेशियों) में खिंचाव की वजह से तीसरे व अंतिम वनडे मुकाबले से बाहर हो गए हैं. वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज की तैयारियों के मद्देनजर वाशिंगटन सुंदर को टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीम से अलग कर दिया गया है. रणजी ट्रॉफी का सीजन 11 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, जिससे वाशिंगटन को अपनी राज्य टीम के लिए लाल गेंद से क्रिकेट खेलने और टेस्ट सीरीज की तैयारी करने का मौका मिलेगा.
अंशुल कंबोज को वनडे टीम में मिला मौका
गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान प्रसिद्ध कृष्णा चोटिल हो गए थे. सीनियर पुरुष चयन समिति ने उनके विकल्प के रूप में तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज के नाम की घोषणा की है. कंबोज चंडीगढ़ में भारतीय वनडे टीम से जुड़ेंगे.
भारत की अद्यतन वनडे (ODI) टीम: शुबमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उप-कप्तान व विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर, अंशुल कंबोज.
टी-20 सीरीज से हटाए गए वाशिंगटन सुंदर, नमन धीर शामिल
चयन समिति और टीम प्रबंधन ने सर्वसम्मति से वाशिंगटन सुंदर को वेस्ट इंडीज के खिलाफ आगामी टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से रिलीज करने का फैसला किया है. 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी सत्र में अपनी राज्य टीम के लिए लाल गेंद (रेड बॉल) से खेलकर वे न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज की तैयारी करेंगे. टी-20 टीम में उनकी जगह ऑलराउंडर नमन धीर को शामिल किया गया है.
भारत की अद्यतन T20I टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर.
