ट्रैक्टरों से बैटरी चुराने वाले 4 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की 2 बैटरियां बरामद
राजनांदगांव- डोंगरगढ़ पुलिस ने क्षेत्र में ट्रैक्टरों से बैटरियां चुराने वाले गिरोह पर शिकंजा कसते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई दोनों बैटरियां बरामद कर ली हैं और चारों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के अनुसार, भंडारपुर निवासी प्रार्थी गुरुचरण गजेंद्र ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 23 जुलाई 2026 को लगभग 5 बजे खेत में काम करने के बाद अपने ट्रैक्टर क्रमांक CG 08 BD 3277 एवं पड़ोसी तरुण सिन्हा के पावर ट्रैक्टर कंपनी के ट्रैक्टर क्रमांक CG 08 EZ 2524 को शीतला मंदिर के पास दोनों साथ में खड़ा कर अपने-अपने घर चले गए थे. अगले दिन 24 जुलाई को सुबह जाकर देखा तो दोनों ट्रैक्टरों में लगी 02 बैटरियां, कीमत लगभग 20,000, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाना पाया गया. प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 418/2026 धारा 303(2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया.
थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस स्टाफ की अलग-अलग टीम गठित कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी हेतु लगाया गया. विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा लगातार पतासाजी करते हुए अज्ञात आरोपियों की पहचान की गई. सुकुर देवांगन, अजहर खान, सुजीत देवांगन एवं करण मरकाम को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त चोरी की घटना को करना स्वीकार किया गया. आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया.
आरोपियों के नाम
1- सुकुर देवांगन पिता निर्मल देवांगन, उम्र 19 साल, निवासी ग्राम बाबूटोला वार्ड नंबर 12, पुलिस चौकी चिचोला, थाना छुरिया, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
2- अजहर खान पिता अब्दुलरब खान, उम्र 32 साल, निवासी चिचोला वार्ड नंबर 16, पुलिस चौकी चिचोला, थाना छुरिया, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
3- सुजीत देवांगन पिता अशोक देवांगन, उम्र 23 साल, निवासी बाबूटोला वार्ड नंबर 12, पुलिस चौकी चिचोला, थाना छुरिया, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
4- करण मरकाम पिता शेरसिंह मरकाम, उम्र 26 साल, निवासी बिजेभाठा वार्ड नंबर 13, थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
