दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा: जेल की दोस्ती से रची गई चोरी की साजिश, 10.50 लाख के सोने-चांदी के आभूषण व नकदी बरामद
राजनांदगांव- बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कौरिनभाठा की आशीर्वाद कॉलोनी में दिनदहाड़े हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले का साइबर सेल और थाना बसंतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 100 ग्राम सोने का डल्ला, लगभग 500 ग्राम चांदी के आभूषण और 1.50 लाख रुपये नकद (कुल कीमती लगभग 10,50,000 रुपये) बरामद किए हैं.
जानकारी के अनुसार, घटना 11 सितंबर 2026 की है जब प्रार्थी कुल प्रकाश वालदे निवासी आर्शीवाद कॉलोनी कौरिनभाठा अपने ड्यटी पर गए हुए थे. इसी दौरान अज्ञात चोर द्वारा प्रार्थी के घर दोपहर करीब 12:30 से 02:45 बजे दरवाजे में लगे ताले को तोड़कर घर अंदर प्रवेश कर कमरे के ऑलमारी के लॉकर को तोड़कर सोने की अंगठी 03 नग, सोने का टाप्स 01 नग, सोने का नथ 02 नग, सोने का चौन 01 नग, लोकेट 01 नग, सोने का झुमका 03 नग, सोने का चुडी 02 जोडी, सोने का बाली 01 नग, सोने का हार 01 नग, चांदी का पायल 08 नग कीमती 265,000/- (दो लाख पैंसठ हजार) रूपये एवं नगदी 1,50,000/- रूपये कुल जुमला 4,15,000/(चार लाख पन्द्रह हजार) रूपये को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर मे अपराध क्रमांक 420/2026 धारा 331(3), 305 बी.एन.एस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था.

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक एवं साइबर/क्राईम के पर्यवेक्षण मे थाना प्रभारी बसंतपुर एवं साइबर सेल/थाना प्रभारी के नेतृत्व मे थाना बसंतपुर एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किये, टीम द्वारा शहर में लगे करीब 50 से अधिक सीसीटीव्ही कैमरा चेक किया गया तथा संदेही का पीछा करते हुये पता तलाश किया गया. प्रकरण में तकनीकी विश्लेषण के आधार पर एवं जेल प्रशासन से समन्वय स्थापित कर आरोपी की पहचान आदतन चोर विक्की वर्मा के रूप में हुई.
किराएदार पड़ोसी ने रची थी साजिश
विक्की वर्मा को 20 सितंबर 2026 को हरियाणा से हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, विक्की वर्मा ने अपने मेमोरण्डम कथन में बताया की वर्ष 2025-26 में वह चोरी के मामले मे सेंट्रल जेल जगदलपुर में निरूद्ध था उसी दौरान चोरी के मामले में ही पहले से निरूद्ध आरोपी रहिमन, टीकमदास, बड़ाबाघ निवासी आर्शीवाद कॉलोनी से पहचान हुई. जेल से रिहा होने के बाद आरोपी विक्की वर्मा व रहिमन के द्वारा सुनियोजित तरीके से चोरी के योजना बनाई गई थी. योजना के अनुसार आरोपी रहिमन जोकि आर्शीवाद कॉलोनी में स्वंय प्रार्थी के मकान के उपर प्रथम तल में किराये पर रहता था, प्रार्थी के घर सोने-चांदी के मंहगे आभूषण रहने की जानकारी व मकान दोपहर में सूने रहने की जानकारी आरोपी विक्की को दिया था और चोरी करने के लिये विक्की वर्मा को राजनांदगांव बुलाया था. किसी को शक ना हो करके आरोपी रहिमन घटना दिनांक से करीब सप्ताह भर से शहर से बाहर था. मोबाईल फोन के माध्यम से ही घटना के दौरान आरोपी विक्की व रहिमन संपर्क में थे. चोरी के बाद चोरी किये गये सोने के आभूषणों मे कुछ को कुरूक्षेत्र हरियाणा के ज्वैलर्स को बेचना बताया तथा बचे हुये सोने के आभूषणों को गला करीब 100 ग्राम डल्ला बनाकर रखना बताया चोरी किये गये चांदी के आभूषणों व 50,000/- नगद आरोपी रहिमन को देना बताया. सोने की बिक्री से प्राप्त पैसे को खर्च कर देना बताये.
प्रकरण में आरोपी विक्की वर्मा से घटना में प्रयुक्त 100 ग्राम सोने का डल्ला, 1,00000/-रूपये नगद 01 पेचकस को विधिवत जप्त किया गया है. साथ ही घटना योजना में संलिप्त आरोपी रहिमन टीकम दास, बड़ा बाघ से चोरी किये चांदी के आभूषण 50,000/-रूपये नगद जप्त किया गया है. दोनो आरोपियों को दिनांक 20.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया है. जो कि न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय राजनांदगांव पेश किया जा रहा है. प्रकरण में चोरी गयी सम्पति की बरामदगी हेतु पुलिस द्वारा आगे प्रयास किया जा रहा है. संलिप्तता के आधार पर ज्वेलर की भी गिरफ्तारी की जायेगी.
आरोपी विक्की वर्मा के विरूद्ध जिला बस्तर, महासमुंद, दुर्ग, कबीरधाम, धमतरी, राजनांदगांव में चोरी के प्रकरण दर्ज है. इसके अलावा आरोपी टिकम दास के विरूद्ध जिला बस्तर में चोरी के एक प्रकरण दर्ज होना पाया गया है.
गिरफ्तार आरोपी
(01) विक्की वर्मा पिता स्व. राजेश कुमार वर्मा उम्र 32 वर्ष निवासी डेह कॉलोनी शाहबाद जिला कुरूक्षेत्र हरियाणा हॉल खुर्सीपार भिलाई जिला दुर्ग
(02) रहिमन पिता टीकम दास बड़ा बाघ उम्र 43 वर्ष निवासी काकोडी चिल्हाटी महाराष्ट्र, हॉल आर्शीवाद कॉलोनी कौरिनभाठा जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
