बोरसी में युवा शक्ति संगठन ने चलाया स्वच्छता अभियान
दुर्ग- ‘मेरा युवा भारत’ (MYBharat) के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत रविवार को युवा शक्ति संगठन बोरसी के तत्वावधान में वार्ड क्रमांक 52, बोरसी स्थित आत्मानंद स्कूल मैदान व तालाब परिसर के समीप स्वच्छता अभियान एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम के दौरान संगठन के सदस्यों एवं स्थानीय युवाओं ने सुबह श्रमदान कर तालाब किनारे व आसपास के पूरे परिसर की साफ-सफाई की तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 4 छायादार एवं फलदार पौधे रोपे गए और उनकी नियमित देखभाल व संरक्षण का संकल्प भी लिया गया.
इस अवसर पर युवाओं ने सेवा भाव को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण और स्वच्छ भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रत्येक नागरिक का सहयोग आवश्यक है , सभी प्रत्येक वर्ष की भांति नशा मुक्ति एवं स्वच्छता का संकल्प भी लिए और नियमित प्रकृति सेवा अन्य सामाजिक कार्यों में लगे हुए है.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ‘माय भारत’ के जिला युवा अधिकारी क्षितिज एवं उनकी टीम उपस्थित रही. उन्होंने युवाओं के सेवाभावी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सकारात्मक प्रयासों में मार्गदर्शन व सहयोग निरंतर जारी रहेगा.
इस आयोजन में संगठन के अध्यक्ष प्रशांत साहू, खिलेंद्र साहू, कन्हैया साहु, बसंत, कुलेश्वर, सुशील साहू, गुलशन देशमुख, हर्ष साहू, रश्मि साहू, रवींद्र कुमार दास, मनीष कुमार साहू, दुष्यंत साहू, पीयूष साहू, अर्जुन साहू, मनीष पटेल, तनिष्का, अविनाश साहू एवं योगेश साहू, उमेंद्र सहित बड़ी संख्या में युवा व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे.
