छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अवकाश की घोषणा: जानें दशहरा, दीपावली और शीतकालीन की छुट्टियाँ कब से कब तक रहेंगी
रायपुर- छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग (मंत्रालय) द्वारा शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर-अनुदान प्राप्त शालाओं तथा डी.एड./बी.एड./एम.एड. महाविद्यालयों में दशहरा, दीपावली एवं शीतकालीन अवकाश की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है. उप सचिव (स्कूल शिक्षा विभाग) द्वारा 21 सितंबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया गया है.
जारी आदेश के अनुसार इस शैक्षणिक सत्र में कुल 15 दिनों का अवकाश घोषित किया गया है, जिसकी समय-सारणी निम्न प्रकार है:
दशहरा अवकाश: 17 अक्टूबर 2026 से 21 अक्टूबर 2026 तक (कुल 05 दिन)
दीपावली अवकाश: 06 नवंबर 2026 से 10 नवंबर 2026 तक (कुल 05 दिन)
शीतकालीन अवकाश: 24 दिसंबर 2026 से 28 दिसंबर 2026 तक (कुल 05 दिन)

