मनोज कुमार गुप्ता बने पाटन के नए तहसीलदार, आदेश जारी
दुर्ग- कार्यालय कलेक्टर, जिला-दुर्ग (छत्तीसगढ़) द्वारा प्रशासनिक कार्यप्रणाली को सुचारू बनाने हेतु नवीन पदस्थापना संबंधी आदेश जारी किया गया है. छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी आदेश के परिपालन में तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता ने दुर्ग कलेक्टर कार्यालय में अपनी उपस्थिति दी थी. इसके पश्चात दुर्ग कलेक्टर द्वारा आदेश जारी कर मनोज कुमार गुप्ता (तहसीलदार) को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से पाटन तहसील का प्रभार सौंपा गया है.

