संयुक्त संचालक, वरिष्ठ लेखाधिकारी और कोषालय अधिकारियों के हुए तबादले
रायपुर- छत्तीसगढ़ के वित्त विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य वित्त सेवा संवर्ग के कई अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए गए हैं. इस तबादला सूची में संयुक्त संचालक, वरिष्ठ लेखाधिकारी, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी और उप संचालक (वित्त) स्तर के अधिकारी शामिल हैं.
इसमें राज्य वित्त सेवा के अधिकारियों के साथ अन्य संवर्गों के अधिकारियों की पदस्थापना जुड़े आदेश भी शामिल है. इस फेरबदल के तहत विभिन्न कार्योलयों में पदस्थ अधिकारियों की जिम्मेदारियों और कार्यस्थलों में बदलाव किया गया है. आदेश में संबंधित अधिकारियोंकी नई पदस्थापना का विवरण दिया गया है.
