अंबेडकर सेवा समिति भरकापर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
राजनांदगांव- अंबेडकर सेवा समिति भरकापर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व अत्यंत उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया. स्थानीय सामाजिक भवन परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में सामाजिक बंधुओं, महिलाओं और युवाओं की बड़ी संख्या में गरिमामयी उपस्थिति रही.
कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष प्रवीण कुटारे एवं संघमित्रा महिला मंडल की अध्यक्ष पुष्पा बाघमारे द्वारा संविधान निर्माता डॉ. बी.आर. अंबेडकर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत माता के तैलचित्र पर पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया. तत्पश्चात समिति के अध्यक्ष, वरिष्ठ सदस्यों एवं महिला मंडल की उपस्थिति में ध्वजारोहण संपन्न हुआ. उपस्थित जनसमूह ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाकर तिरंगे ध्वज को सलामी दी.
ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित नागरिकों ने भारत के संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया और निष्ठा की शपथ ली. कार्यक्रम में वरिष्ठजनों ने महापुरुषों के जीवन मूल्यों और उनके संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार रखे. इस अवसर पर बच्चों और युवाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए.
कार्यक्रम में अंबेडकर सेवा समिति और संघमित्रा महिला मंडल के प्रमुख सदस्यों सहित लता रामटेके, धार्मिक मेश्राम, ज्योति मेश्राम, पूर्णिमा बंसोड़, किरण गोस्वामी, निर्मला रामटेके, सपना मोटघरे, बुद्ध मित्रा वासनिक, पुष्पा रामटेके, बुद्ध प्रिय वासनिक, दीनबंधु रामटेके, संघप्रिय वासनिक, चमन मोटघरे, नंदकिशोर सहारे, राहुल गौतम, गोल्डी ठावरे, लोकेश पंचभाई, और अनुराग ठावरे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.



