अवैध स्क्रैप व वाहनों पर पुलिस का शिकंजा, अवैध स्पंज, स्क्रैप और कॉइल लदे 4 वाहन जप्त
रायपुर- सिलतरा थाना पुलिस ने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई की है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रिंग रोड नंबर-03, धनेली नाला के पास घेराबंदी कर छुपाकर रखे गए अवैध स्पंज, स्क्रैप और कॉइल से भरे 4 मालवाहक वाहनों को जप्त किया है.
जानकारी के अनुसार, 16 अगस्त 2026 को थाना सिलतरा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि रिंग रोड नंबर-03, धनेली नाला के पास बड़ी बाउंड्री के पीछे छुपाव हासिल करते हुए संदिग्ध रूप से मालवाहक वाहनों में भारी मात्रा में स्पंज, क़्वाईल एवं स्क्रैप रखा हुआ है. सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच एवं पूछताछ की गई.मौके पर उमेश साव पिता लखन साव, उम्र 42 वर्ष, निवासी हर्षित विहार कॉलोनी उरकुरा, थाना खमतराई, रायपुर कमिश्नरेट उपस्थित मिला. साथ ही अमन कुमार पिता मुन्ना गुप्ता, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम धनेली, थाना सिलतरा, रायपुर ग्रामीण के संबंध में भी कार्रवाई की गई. मामले में दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध थाना सिलतरा धारा -35(1)बी BNSS एवं धारा -170/126,135(3) BNSS के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है. प्रकरण में परिस्थितियों एवं बरामद माल के संबंध में विस्तृत जांच जारी है.
मौके से जप्त वाहन एवं माल
- हाइड्रा वाहन क्रमांक CG-04-NM-5789 चालक: अमन कुमार पिता मुन्ना गुप्ता, उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम धनेली, थाना सिलतरा, रायपुर ग्रामीण.
- पिकअप वाहन क्रमांक CG-04-NR-1692— वाहन में लगभग 700 क्विंटल स्पंज लोड पाया गया.
- टाटा मालवाहक वाहन क्रमांक CG-04-MJ-0251— वाहन में लगभग डेढ़ टन स्क्रैप लोड पाया गया.
- हाइवा वाहन क्रमांक CG-04-JB-6710— वाहन में लगभग 01 टन कॉइल लोड पाया गया.
पुलिस की कार्रवाई:-पुलिस द्वारा मौके पर पाए गए चारों वाहनों एवं उनमें लदे माल को जप्त कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. वाहनों एवं माल के संबंध में आवश्यक दस्तावेजों, स्वामित्व एवं स्रोत की जांच की जा रही है. जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
थाना सिलतरा पुलिस द्वारा औद्योगिक क्षेत्र एवं आसपास के इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों, अवैध परिवहन तथा संदिग्ध माल की आवाजाही पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.कार्रवाई में थाना सिलतरा पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही.



