खप्परवाड़ा तालाब पार से 6 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार, 1,900 रुपये नगद और ताश की गड्डी बरामद
बालोद- जिले में अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए गुण्डरदेही पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में गुण्डरदेही पुलिस ने ग्राम खप्परवाड़ा के तालाब पार आम जगह पर जुआ खेल रहे 6 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चौहान के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना एवं एसडीओपी गुण्डरदेही राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में की गई. 12 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम खप्परवाड़ा में कुछ लोग 52 पत्ती ताश से ‘काट पत्ती’ नामक जुआ खेल रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रेड की कार्रवाई की.
पुलिस टीम ने मौके से 6 जुआरियों को पकड़ा. आरोपियों के कब्जे और फड़ से 1,900 नगद तथा 52 पत्ती ताश विधिवत जब्त किए गए. सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है.
गिरफ्तार आरोपी
- सूर्यकांत साहू, पिता सुंदरलाल साहू, निवासी डौकीडीह, थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद.
- पितांबर देशमुख, पिता स्व. हेमंत देशमुख, निवासी खप्परवाड़ा, थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद.
- हरीश देशमुख, पिता हिरदे राम, निवासी खप्परवाड़ा, थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद.
- अजय चंद्राकर, पिता शिव चंद्राकर, निवासी खप्परवाड़ा, थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद.
- महेन्द्र चंद्राकर, पिता स्व. बल्दू राम चंद्राकर, निवासी खप्परवाड़ा, थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद.
- किशन दाऊ विश्वकर्मा, पिता छन्नूलाल, निवासी खप्परवाड़ा, थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद.
पुलिस टीम की भूमिका
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, उपनिरीक्षक पुनउ राम साहू, आरक्षक यशवंत देशमुख एवं आरक्षक झमेश सिन्हा की विशेष भूमिका रही.


