जमीन हड़पने परिवार को धमका रहे प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार
दुर्ग- भिलाई के मोहन नगर थाना पुलिस ने भूमि हड़पने के लिए डराने-धमकाने और माहौल खराब करने के आरोप में प्रॉपर्टी डीलर लाखन सिंह को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई प्रार्थी प्रविंदर सिंह चाने द्वारा 27 जुलाई को दुर्ग पुलिस अधीक्षक के पास लिखित शिकायत दर्ज कराने के बाद की गई है.
शिकायत के अनुसार, लाखन सिंह लगातार प्रार्थी, उसकी पत्नी और बच्चों को डरा-धमका रहा था ताकि उनकी जमीन हड़प सके. आरोपी जमीन पर अवैध कब्जा करने और माहौल को पूरी तरह अपने पक्ष में करने की कोशिश में जुटा हुआ था. पुलिस की प्रारंभिक जांच में शिकायत के तथ्य सही पाए गए. इसके बाद आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(2) और 308(2) के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया.

