छत्तीसगढ़ के प्रख्यात बांस वादक विक्रम यादव का निधन, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जताया शोक
दुर्ग- छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर पहचान दिलाने वाले राजनांदगांव जिले के ग्राम खैरा (रवेली) निवासी प्रख्यात बांस वादक विक्रम यादव का निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से प्रदेश के कला और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी श्रद्धांजलि
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विक्रम यादव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है. अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोककला को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले राजनांदगांव जिले के ग्राम खैरा (रवेली) निवासी प्रख्यात बाँस वादक विक्रम यादव के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. उनका निधन प्रदेश की लोककला एवं सांस्कृतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें.
