दुर्ग-भिलाई में कार्रवाई: 5 मेडिकल स्टोर्स की जांच में 2 जगह मिलीं अनियमितताएं
दुर्ग- दुर्ग-भिलाई में औषधियों के सुरक्षित और नियमानुसार क्रय-विक्रय को सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन दुर्ग तथा नार्कोटिक नियंत्रण विभाग रायपुर की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने क्षेत्र के 5 मेडिकल स्टोर्स में नार्कोटिक और साइकोट्रॉपिक औषधियों के क्रय-विक्रय रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की.
जांच के दौरान 2 मेडिकल स्टोर्स में क्रय-विक्रय के रिकॉर्ड में भारी अनियमितताएं पाई गईं और वहां पंजीकृत फार्मासिस्ट भी अनुपस्थित मिले. विभाग द्वारा इन दोनों संलिप्त प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है. वहीं, जांच के दायरे में आए अन्य 3 मेडिकल स्टोर्स का संचालन पूरी तरह से नियमानुसार पाया गया.
प्रशासन की इस संयुक्त कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य प्रतिबंधित और संवेदनशील औषधियों के अवैध कारोबार पर रोक लगाना तथा नियमों के तहत उनका सुरक्षित क्रय-विक्रय सुनिश्चित करना है.
