तंत्र-मंत्र से पैसे दोगुना करने का झांसा देकर ठगी और छेड़छाड़, दो आरोपी गिरफ्तार
राजनांदगांव – जिले के बोरतलाव थाना क्षेत्र में तंत्र-मंत्र और पैसों की बारिश का झांसा देकर ठगी करने तथा एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके कब्जे से ठगी की गई रकम भी बरामद कर ली है. माननीय न्यायालय के आदेश पर आरोपियों को जेल दाखिल कर दिया गया है.
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी राधेलाल उईके (निवासी बैगाटोला) ने तंत्र-मंत्र से पैसों की बारिश करने एवं रकम दुगनी करने के नाम पर ठगी करने के उद्देश्य से पीड़िता को ग्राम बैगाटोला थाना बोरतलाव आरोपी ने अपने घर पर बुलाने पर पीड़िता अपने परिचितों के साथ पहुंची थी, जहां पर आरोपी के द्वारा ग्राम बरनाराकला के तन्ने खान को बुलवाया गया जहां तन्ने खान द्वारा पीड़िता को दूसरे कमरे में ले जाकर 10,000/रूपये को दुगुना करने के लिए अपने पास ले लिया और कहा कि अगर तुम पर देवी आती है, तभी रकम दुगने हो पायेगंे. देवी को लाने के लिए तुम्हे मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाना पड़ेगा कहकर पीड़िता का हाथ पकड़कर छेड़खानी करने लगा, जिस पर पीड़िता के द्वारा विरोध करने पर आरोपी तन्ने खान अपने साथी राधेलाल उईके के साथ घटना स्थल से फरार हो गया.
पीड़िता के द्वारा थाना आकर घटना के संबंध में आवेदन पेश करने पर थाना बोरतलाव पुलिस के द्वारा उक्त मामले में एफआईआर दर्ज कर त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और पीड़िता से ठगी किये 10,000/रूपये को आरोपी से बरामद कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया. माननीय न्यायालय के आदेश पर आरोपियों को जेल दाखिल किया गया.
आरोपी
(1) तन्ने खान पिता स्व. अहमद खान उम्र 60 वर्ष निवासी बरनाराकला थाना बोरतलाव.
(2) राधे लाल उइके पिता स्व. मोदीराम उम्र 63 वर्ष निवासी बैगाटोला थाना बोरतलाव जिला राजनांदगांव.
