राजनांदगांव जिले में मानसून के साथ पौधारोपण की मुहिम, वन विभाग बांटेगा 65,000 नि:शुल्क पौधे!

बरसात का मौसम शुरू होते ही जिले में पौधारोपण की तैयारी . पर्यावरण संरक्षण और बढ़ते तापमान को नियंत्रित करने के उद्देश्य से वन विभाग लोगों को नि:शुल्क पौधे उपलब्ध करा रहा है. विभाग नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील भी कर रहा है.
राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ वन परिक्षेत्र मे मनरेगा के तहत 40 हजार एवं 25 हजार हरियाली प्रसार के अंतर्गत नि:शुल्क पौधा वितरण कर फलदार वृक्षों के पौधों का रोपण किया जायेगा. वैसे बरसात के मौसम को पौधारोपण के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है. पर्याप्त नमी और अनुकूल मौसम के कारण इस समय लगाए गए पौधों के जीवित रहने की संभावना अधिक रहती है. यही वजह है कि वन विभाग वर्षा ऋतु में विशेष पौधारोपण अभियान संचालित करता है.
प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से वन विभाग अपने नजदीकी कार्यालयों से नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं, विद्यालयों और स्वयंसेवी संगठनों को नि:शुल्क पौधे उपलब्ध करा रहा है. विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान भी पौधों का वितरण कर लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. लगातार बदलते मौसम, बढ़ती गर्मी और पर्यावरण प्रदूषण के बीच पौधारोपण समय की सबसे बड़ी जरूरत बन गया है. पेड़-पौधे जीवनदायिनी ऑक्सीजन के प्रमुख स्रोत हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, तापमान नियंत्रित करने तथा जैव विविधता के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
वीओ 3 – प्रत्येक नागरिक हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी ले, तो आने वाले वर्षों में हरित क्षेत्र बढ़ेगा और पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा मिलेगी. एक पौधा केवल हरियाली का प्रतीक नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव भी है. इस वर्षा ऋतु में आप भी अपने नजदीकी वन विभाग कार्यालय से नि:शुल्क पौधा प्राप्त करें, उसे लगाएं और उसकी नियमित देखभाल का संकल्प लें.
– भूपेन्द्र कुमार उइके (वन परिक्षेत्र अधिकारी, डोंगरगढ़)
