बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, पुलिस ने 2 शातिर ठगों को दबोचा, कार भी जप्त

राजनांदगांव – युवाओं को बैंक में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले दो शातिर ठगों को तुमड़ीबोड़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने ठगी की रकम से एक कार भी खरीदी थी, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. न्यायालय में पेश करने के बाद दोनों आरोपियों को जिला जेल राजनांदगांव भेज दिया गया है.
जानकारी के अनुसार, ग्राम दीवानभेड़ी की एक प्राथिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि राहुल देशलहरे (निवासी मचानपार) एवं भागवत निषाद (निवासी अर्जुनी) ने उनकी पुत्री को छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक तुमड़ीबोड़ में सहायक प्रबंधक तथा पुत्र को छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक दिवानभेडी में क्लर्क के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर नगद एवं फोन-पे के माध्यम से कुल 1,15,000 रुपये प्राप्त कर न नौकरी लगाई और न ही राशि वापस कर धोखाधड़ी किया है.
पुलिस चौकी तुमडीबोड़ क्षेत्रान्तर्गत दुसरी घटना का प्रार्थी निवासी डुमरडीह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दोनों आरोपियों ने उसके पुत्र को भारतीय स्टेट बैंक रावनवाड़ी (डोंगरगढ़) में सहायक मैनेजर के पद पर नौकरी दिलाने का झूठा आश्वासन देकर नगद एवं आनलाइन माध्यम से कुल 99,000 रुपये प्राप्त कर धोखाधड़ी किया है.
दोनों मामलों की जॉच उपरान्त आरोपीगण के विरुद्व पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्व कर विवेचना प्रारम्भ की गई. आरोपीयो द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर राशि प्राप्त करने संबंधी तैयार किये गये इकरारनामा, बैंक स्टेटमेंट एवं गवाहो के कथन पर आरोपीगण द्वारा प्रार्थीयो से नौकरी लगाने के नाम पर रकम प्राप्त कर धोखाधडी करना सबुत पाये जाने पर आरोपीयो को विवेचना में सहयोग हेतु विधीवत नोटिस तामील किए जाने के बाद भी सहयोग न कर आरोपीगण फरार हो गयें. आरोपीयो की पतासाजी कर आरोपी राहुल देशलहरे को राजनांदगांव से एवं आरोपी भागवत निषाद को डोंगरगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया. आरोपी राहुल देशलहरे के द्वारा ठगी की राशि से खरीदा गया टाटा इंडिका कार क्रमांक ब्ळ 07 .स् 6724 को विधीवत जप्त किया गया. आरोपियों को अपराध क्रमांक 248/2026 धारा 318(4), 3(5) बीएनएस एवं अपराध क्रमांक 249/2026 धारा 318(4), 3(5) बीएनएस में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आरोपीगण को जिला जेल राजनांदगांव भेजा गया.
गिरफ्तार आरोपी
राहुल देशलहरे पिता सीता राम देशलहर उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम मचानपार चौकी तुमडीबोड़ जिला राजनांदगांव छ.ग.
भागवत निशाद पिता स्व. रति राम निषाद उम्र 57 वर्ष निवासी ग्राम अर्जुनी वार्ड नं. 08 थाना डोगरगांव जिला राजनांदगांव छ.ग.
