मुख्य अभियंता सेलेबस्तर मिंज बिलासपुर और सुमन कुमार मिंज रायपुर भेजे गए

रायपुर- छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग (मंत्रालय) द्वारा शनिवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो वरिष्ठ मुख्य अभियंताओं की नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया गया है.
इन्हें मिली नई जिम्मेदारी
सेलेबस्तर मिंज (मुख्य अभियंता): वर्तमान में कार्यालय मुख्य अभियंता, महानदी गोदावरी कछार, जल संसाधन विभाग, रायपुर में पदस्थ थे. इन्हें अब मुख्य अभियंता, मिनीमाता (हसदेव) बांगो परियोजना, जल संसाधन विभाग, बिलासपुर के पद पर पदस्थ किया गया है.
सुमन कुमार मिंज (मुख्य अभियंता): वर्तमान में श्याम बरनई परियोजना मण्डल, अंबिकापुर में पदस्थ थे. इन्हें अब मुख्य अभियंता, महानदी परियोजना, जल संसाधन विभाग, रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

