ग्राहकों के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर कम दाम में बेचता था सिम कार्ड

राजनांदगांव- धोखाधड़ी और साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में घुमका पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों का सहारा लेकर अवैध रूप से सिम कार्ड जारी करने और उन्हें कम कीमतों पर बेचने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के अनुसार, थाना घुमका को वरिष्ठ कार्यालयों से एक गोपनीय पत्र प्राप्त हुआ था. इसमें जानकारी दी गई थी कि सीम जारी करने वाले POS कोड IPZ5 संचालक के द्वारा फर्जी तरीके से मोबाईल सीम बेच कर लाभ प्राप्त कर रहा है कि पत्राचार पर आरोपी के विरूद्ध 318(4), 61(2) BNS, 66(C) IT Act. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
अपराध विवेचना दौरान पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी डोंगरगांव के निर्देशन में निरीक्षक विजय मिश्रा के नेतृत्व जारी मोबाईल के दस्तावेजों से लोगों से पुछताछ कर एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर POS कोड IPZ5 संचालक नवनीत कुमार साहू पिता रेखराम साहू निवासी गिधवा से पुछताछ किया गया जिन्होंने फर्जी तरीके से सीम जारी करके कम कीमतों में बेचकर लाभ प्राप्त करना स्वीकार करना बतायाा आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबुत पाये जाने से व घटना कारित करने स्वीकार करने पर गिरफतार कर माननीय न्यायालय रिमाण्ड हेतु पेश किया गया है .
