पति और परिचितों को अश्लील तस्वीरें भेजकर धमकी देने वाला युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे, आईफोन जप्त

राजनांदगांव – कोतवाली थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई की है. पीड़िता की न्यूड (अश्लील) फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी शेख अरबाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 26 जून 2026 को पीड़िता द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि गौरी नगर निवासी शेख अरबाज नामक लड़का द्वारा इसकी न्यूड फोटो को 15 मई 2026 को सोशल मिडिया इंस्टाग्राम के माध्यम से इसके पति एवं परिचितों का भेजकर वायरल करना, पति द्वारा समझाने पर जान से मारने की धमकी देना बतायी. कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपा के खिलॉफ अप.क्र.323/2026 धारा 78, 351 (3) बीएनएस, 67 (ए) आई.टी. एक्ट कायम कर वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया.
थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में आरोपी शेख अरबाज उम्र 22 साल निवासी गौरी नगर महादेव नगर राजनांदगांव की पतासाजी कर 2 जुलाई 2026 को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया गया, जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक एप्पल कंपनी का मोबाईल जप्त कर मामलें में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया.
