पान ठेले के पास चल रहा था सट्टे का खेल, बसंतपुर पुलिस ने दबिश देकर 2 सटोरियों को दबोचा

राजनांदगांव – अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राजनांदगांव की थाना बसंतपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर सट्टा खिलाने वाले दो शातिर आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 3700 रूपये नगद, 02 सट्टा पट्टी, 02 डॉट पेन एवं 01 वीवो मोबाइल जब्त किया गया.
जानकारी के मुताबिक, थाना बसंतपुर पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि बंगाली चाल स्थित सोनू पान ठेला के पास दो व्यक्ति रुपए का दांव लगवाकर सट्टा-पट्टी लिख रहे हैं. सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी. कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों को सट्टा-पट्टी लिखते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया.
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 3700 रूपये नगद, 02 सट्टा-पट्टी, 02 डॉट पेन एवं 01 वीवो मोबाइल बरामद कर जप्त किया गया. इस संबंध में थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 306/2026 दर्ज कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 6 एवं 7 के तहत विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया.
गिरफ्तार आरोपी
- मनीष यादव उर्फ सोनू, पिता स्व. अर्जुन यादव, उम्र 32 वर्ष, निवासी बंगाली चाल, वार्ड क्रमांक 43, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव.
- रविन्द्र कुमार साहू उर्फ जड्डू, पिता स्व. प्रकाश साहू, उम्र 24 वर्ष, निवासी बंगाली चाल, वार्ड क्रमांक 43, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव.
