बैंक से पैसे निकालने वालों की रेकी कर डिक्की साफ करने वाला शातिर चोर MP से गिरफ्तार, फरार साथी की तलाश जारी

राजनांदगांव- साइबर सेल राजनांदगांव और तुमडीबोड़ पुलिस चौकी की संयुक्त टीम ने बैंक से पैसे निकालकर घर जा रहे लोगों को निशाना बनाने वाले एक शातिर अंतरराज्यीय चोर मध्यप्रदेश के मुल्ताई से दबोचा है. यह पूरी कार्रवाई राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है.
पुलिस के अनुसार, प्रार्थीया प्रार्थीया रीता वैष्णव निवासी ग्राम दर्राबांधा तेन्दूनाला 2 जून 2026 को जिला सहकारी बैंक तुमडीबोड़ से नगद राशि निकालकर अपने स्कूटी की डिक्की में रखकर अपने घर जा रही थी. रास्ते में वह छत्तीसगढ़ होटल तुमडीबोड़ में नाश्ता करने के लिए रुकी. इसी दौरान आरोपीयों ने बड़ी ही सफाई एवं योजनाबद्ध तरीके से स्कूटी की डिक्की में रखे नगदी रकम 44,000/-रु को चोरी कर मौके से फरार हो गए.
घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस चौकी तुमडीबोड़ द्वारा तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई. विवेचना के दौरान घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया, सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर आरोपीयो की पहचान कर पतासाजी की गई, तत्पश्चात आरोपी को मुलतई मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने अन्य साथी जतीन ग्वाला के साथ मिलकर चोरी की घटना को कारित करना स्वीकार किया. प्रकरण का अन्य आरोपी नितिन ग्वाला फरार है, जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही है. आरोपी विजय सिंह पिता आनंदराम उम्र 42 वर्ष साकिन कण्ड्रजा कांशापारा विजयनगर थाना कंम्पू जिला रायगढ़ (छ.ग.) को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया.
