विनयशील गुप्ता, आदित्य भगत, निखिलकांत साहू और शैलेंद्र बंजारे प्रमुख दावेदार; जुलाई के अंतिम सप्ताह में चुनाव संभावित

रायपुर। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है.अध्यक्ष पद के लिए प्रदेशभर से 45 नेताओं ने दावेदारी पेश की है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब दावेदारों के बीच समर्थन जुटाने की कवायद तेज हो गई है.
दावेदारों में विनयशील गुप्ता, निखिलकांत साहू, शैलेन्द्र बजारे, भावेश शुक्ला, अनिमेष सिंह सहित कई युवा नेता शामिल हैं.इसके अलावा आदित्य आलम खन्नानी, मानव देशमुख, रश्मिका बोहरे, जमशेद आलम, नीरज धारे, सुदीप आदित्य वैष्णव, केशव तिवारी, प्रशांत वर्मा, प्रीति श्रीवास्तव, प्रतीक विश्वकर्मा, गणेश दुग्गा और नरेश वर्मा समेत अन्य नेताओं ने भी नामांकन दाखिल किया है.
प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के बेटे आदित्य भगत,कुनकुरी नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील गुप्ता, महासमुंद जिला नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू और बलौदाबाजार-भाटापारा के जिला पंचायत सदस्य शैलेन्द्र बंजारे ,प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं.पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विनयशील गुप्ता के समर्थन में आने की चर्चा है जबकि भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का समर्थन शैलेन्द्र बजारे को मिलने की संभावना जताई जा रही है.
युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और अन्य पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है.चुनाव जुलाई के अंतिम सप्ताह में कराए जाने की संभावना है। अगले दो-तीन दिनों में समर्थन की तस्वीर और स्पष्ट होने के आसार हैं.
