लक्की ड्रा और सेल प्रमोशन के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार, कई ग्रामीणों को बनाया शिकार
बलौदाबाजार- ग्राम गिधौरी में भोले-भाले ग्रामीणों को लक्की ड्रा और आकर्षक स्कीम का लालच देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है.
ठगी का तरीका झांसा और लालच
आरोपी खगेन्द्र नाथ साहू ने ग्रामीणों को ‘सेल प्रमोशन ऑफर’ के तहत एक फर्जी स्कीम का लालच दिया. उसने दावा किया कि इस स्कीम के तहत बंपर ड्रा निकाले जाएंगे.
महीनेवार वसूली
आरोपी के झांसे में आकर ग्रामीणों ने सदस्य के रूप में हर महीने 4,000 और₹2,500 की किश्तें उसके पास जमा करना शुरू कर दिया.
धोखाधड़ी
पैसे जमा होने के बाद आरोपी ने न तो कोई ड्रा निकाला और न ही ग्रामीणों के पैसे वापस किए. रकम डकारने के बाद वह टालमटोल करने लगा.
मामले का खुलासा और आरोपी की जानकारी
शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ने गिधौरी के ही दो ग्रामीणों से कुल 2,00,000 (दो लाख रुपये) की ठगी की है. पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने इसी तरह लक्की ड्रा के नाम पर इलाके के कई अन्य लोगों को भी अपनी ठगी का शिकार बनाया है, जिसके संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है.
गिरफ्तार आरोपी
खगेन्द्र नाथ साहू, उम्र: 43 वर्ष, निवासी: ग्राम व थाना गिधौरी
