सीसीटीवी फुटेज और सायबर सेल की मदद से जबलपुर और पुणे में दी दबिश; मास्टरमाइंड की तलाश जारी
राजनांदगांव पुलिस ने सिगरेट चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए तीन अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थाना सिटी कोतवाली एवं साइबर सेल राजनांदगांव की संयुक्त कार्रवाई में घटना में प्रयुक्त एक अर्टिगा कार क्रमांक MH 12 VZ 7339, जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई गई है, जब्त की गई है. मामले में एक अन्य मुख्य आरोपी की तलाश जारी है.
गिरफ्तार आरोपियों में सागर घोड़के (29 वर्ष), निवासी चिंचवड़ पुणे महाराष्ट्र, कुणाल पांडुरंग जाधव (26 वर्ष), निवासी चिंचवड़ पुणे महाराष्ट्र तथा विपुल विटकर (21 वर्ष), निवासी राजनगर एमआईडीसी पुणे महाराष्ट्र शामिल हैं.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1 मई 2026 को प्रार्थी राहुल तेजवानी, निवासी सिंधी कॉलोनी लालबाग राजनांदगांव ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 30 अप्रैल की रात से 1 मई की सुबह के बीच अज्ञात चोरों ने आरसीएम इंटरप्राइजेस एवं गोदाम, अनमोल परिसर पुराना रेस्ट हाउस राजनांदगांव का ताला तोड़कर लगभग 11 लाख 90 हजार रुपये कीमत की एक कार्टून गोल्ड किंग कीमती करीबन 2,20,000 रूपये, एक कार्टून गोल्ड फ्लेग कीमती करीबन 1,38,000 रूपये, एक कार्टून गोल्ड फ्लेग इंटीमेन्ट कीमती करीबन 1,38,000 रूपये, दो कार्टून गोल्ड फ्लेग किंग लाईट कीमती करीबन 4,40,000 रूपये, एक आधा कार्टून मे क्लासिक माईड कीमती करीबन 1,10,000 रूपये एक आधा कार्टून मे गोल्ड किंग लाईट कीमती करीबन 1,10,000 रूपये, एक कार्टून फ्लेग एक्सल प्रो कीमती करीबन 34,000 रूपये ब्रांड की सिगरेट चोरी कर ली.
रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 234/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई. टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सुराग जुटाए और आरोपियों की तलाश में जबलपुर एवं पुणे रवाना हुई.
पुलिस ने जबलपुर से सागर घोड़के और कुणाल जाधव को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपने अन्य साथियों विपुल विटकर और विक्रम सिंह राजपूत के साथ मिलकर अर्टिगा कार से राजनांदगांव आकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया.
आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार जब्त कर ली गई है. वहीं पुलिस ने पुणे से आरोपी विपुल विटकर को भी गिरफ्तार कर 14 मई 2026 को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया. मामले का मुख्य आरोपी विक्रम सिंह राजपूत फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है.
गिरफ्तार आरोपी
- सागर घोड़के पिता राजू घोड़के उम्र 29 वर्ष निवासी विद्या नगर गोल्डन चैक चिंचवड़ पूणे महाराष्ट्र
- कुणाल पांडुरंग जाधव पिता पांडुरंग जाधव उम्र 26 साल निवासी नाम नगर एवन चिकन शॉप के बाजू चिंचवड़ पूणे महाराष्ट्र
- विपुल विटकर पिता संदीप विटकर उम्र 21 साल निवासी राजनगांव एमआईडीसी पुणे महाराष्ट्र
