50 लाख से अधिक का इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त
बलौदाबाजार- बलौदाबाजार पुलिस ने आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस कार्रवाई में कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो भारत के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ नेपाल तक फैले नेटवर्क से जुड़े थे.
पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के अनुसार, 4 अप्रैल 2026 को भाटापारा रेलवे स्टेशन के पास अजय बतरा को सट्टा लगाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया. उसके मोबाइल की जांच से “RUVIBET” नामक पैनल आईडी के जरिए संचालित एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ. प्रारंभिक पूछताछ और मोबाइल की तकनीकी जांच के दौरान “RUVIBET” पैनल आईडी के माध्यम से चल रहे एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ. जांच में सामने आया कि यह पैनल आईडी हिमाचल प्रदेश में बैठे गिरोह द्वारा संचालित की जा रही थी, जो देशभर में ऑनलाइन सट्टा संचालन कर रहा था. इसके बाद भाटापारा पुलिस ने तकनीकी इनपुट के आधार पर हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के परवानू क्षेत्र में दबिश दी. यहां एक किराए के मकान में चल रहे सट्टा केंद्र का भंडाफोड़ किया गया और मौके से 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.
गिरफ्तार आरोपियों में उत्तरप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, नेपाल और छत्तीसगढ़ के लोग शामिल हैं. मौके से 7 लैपटॉप, 2 आईपैड, 48 मोबाइल फोन, 9 एटीएम कार्ड और बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए, जिनकी कीमत 50 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है. जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी “RUVIBET” पैनल आईडी के जरिए ब्रांच-08, ब्रांच-27 और ब्रांच-35 जैसे लिंक बनाकर पूरे भारत में आईपीएल सट्टा नेटवर्क संचालित कर रहे थे. यह पूरा सिस्टम संगठित तरीके से काम करता था, जिसमें अलग-अलग राज्यों में बैठे सदस्य तकनीकी माध्यमों से जुड़े हुए थे.
पुलिस ने बताया कि इस मामले में पहले से दर्ज अपराध में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की कई धाराएं जोड़ी गई हैं. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है. पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य फरार आरोपियों और मास्टरमाइंड की तलाश कर रही है. भाटापारा शहर थाना पुलिस और तकनीकी सेल की संयुक्त कार्रवाई से इस बड़े अंतरराज्यीय सट्टा गिरोह का खुलासा संभव हो सका. अधिकारियों ने कहा कि यह नेटवर्क बेहद संगठित था और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए लगातार करोड़ों रुपये का लेन-देन कर रहा था.
गिरफ्तार आरोपी
- अंकित राज पिता अविनाश कुमार सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी हाउस न० 39, गली न० 16 मॉडल टाउन हिसार, हरियाणा
- सदाम हुसैन पिता हिदायत तुला उम्र 25 वर्ष निवासी महामाया पारा नहर रोड अम्बिकापुर
- लवप्रित सिंह पिता सुरजीत सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी गाय सानीपुर ताडा थाना जुलका जिला पटियाला पंजाब
- अजिबुल रहमान पिता मेहबूब खान उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम टेगनी थाना पटना जिला बैकुंठपुर
- अनिकेत त्यागी पिता पंकज त्यागी उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम चंदपुरा थाना एंचोड़ा जिला संभल उत्तरप्रदेश
- दीपक उर्फ दीपू चौहान पिता अजय सिंह चौहान उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम मंडिया जिला मुरादाबाद उत्तरप्रदेश
- रमन कुमार पिता तरसेम लाल उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम उपरली पठानकोट (पंजाब)
- मुकेश सोनी पिता तुलसीराम सोनी उम्र 24 वर्ष निवासी पीपरा अदायी गौरा चौकी थाना खोड़ारे जिला गौड़ा उत्तरप्रदेश
- राकेश कुमार पिता सरदारी लाल उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम एंव थाना नारोट जैमल सिंह जिला पठानकोट पंजाब
- मनु पिता दर्शन कुमार उम्र 24वर्ष निवासी ममुन थाना डिविजन न० 4 पठानकोट जिला (पंजाब)
- करणदीप सिंह पिता स्व० प्रगटसिंह उम्र 29 वर्ष निवासी लहरागागा थाना लहरागागा जिला संगरूर (पंजाब)
- दीपक कुमार पौडेल पिता जीत बहादुर पौडेल उम्र 27 वर्ष निवासी दमक वार्ड कमांक -07 जिला तरहरा (नेपाल)
- रितिक कुमार पिता मंगल दास उम्र 24 वर्ष निवासी दतियाल थाना नरोड़ जैमल सिंह जिला पठानकोट (पंजाब)
- राहुल सरमाल पिता जोगिन्द्र पाल उम्र 28 वर्ष निवासी सराय मोहल्ला गुरुद्वारा के पास पठानकोट
- शिवम पिता पुरुषोतम लाल उम्र 30 निवासी सराई मोहल्ला थाना डिविजन न० 1 पठानकोट जिला पठानकोट (पंजाब)
- गुलशन कुमार पिता श्री प्रवीण कुमार उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम अंतौर थाना नरोट जैमलसिग जिला पठानकोट (पंजाब)
