जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार,2.75 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
धमतरी- धमतरी पुलिस ने जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई थाना अर्जुनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोटियाडीह में की गई.
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पोटियाडीह स्थित पानी टंकी के पास कुछ व्यक्ति अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं. जिसकी सूचना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए अर्जुनी पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई. रेड के दौरान ग्राम पोटियाडीह पानी टंकी के पास 05 व्यक्तियों को अवैध रूप से रूपये-पैसों का दांव लगाकर “काट-पत्ती” नामक जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया. पुलिस द्वारा जुआरियों के कब्जे से निम्न सामग्री जप्त की गई. उक्त आरोपियों के विरुद्ध थाना अर्जुनी में अपराध क्रमांक 48/26, धारा 3(2) जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है.
जब्त सामान
05 नग मोबाइल (कीमत लगभग 70,000/-रूपये),
02 नग मोटर सायकल (कीमत लगभग 1, 75,000/-रूपये),
नगद राशि 30,200/- रूपये सहित 52 पत्ती ताश की गड्डी
कुल जुमला कीमती 2,75,200/- रूपये जप्त की गई.
गिरफ्तार जुआरियों के नाम
(01) अश्वन कुमार, पिता टामन लाल, निवासी सोरम, जिला दुर्ग
(02) युवराज कुमार, पिता अशोक तंवोली, उम्र 34 वर्ष, निवासी गुंडरदेही, जिला बालोद
(03) परमानंद कोसरे, पिता स्व. दीनदयाल, उम्र 46 वर्ष, निवासी गुरु घासीदास चौक, भखारा
(04) महेन्द्र कुमारें महिपाल, पिता मोहन लाल, उम्र 38 वर्ष, निवासी बोरगहन रनिचराई, जिला बालोद
(05) शुभम चन्द्राकर, पिता बलदाऊ, उम्र 29 वर्ष, निवासी चिचा पाटन, जिला दुर्ग
