25 लाख से अधिक की सामग्री जब्त, 3.59 लाख नगद बरामद
दुर्ग- अमलेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित कृष्णा वाटिका रिसॉर्ट में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई थाना अमलेश्वर पुलिस एवं ACCU टीम द्वारा संयुक्त रूप से योजनाबद्ध तरीके से की गई.
पुलिस को सूचना मिली थी कि रिसॉर्ट परिसर में कुछ लोग अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं. सूचना के आधार पर टीम ने रविवार देर रात दबिश दी, जहां मौके से 16 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया.
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹3,59,470/- नगद राशि बरामद की. इसके साथ ही 22 नग मोबाइल फोन, 03 मोटरसाइकिल एवं 03 चारपहिया वाहन जब्त किए गए हैं. जब्त सामग्री का कुल अनुमानित मूल्य 25 लाख रुपये से अधिक बताया जा रहा है.
गिरफ्तार किए गए जुआरियों में आरोपी रोहित निर्मलकर 43 वर्ष रावतपुरा काॅलोनी रायपुर, नरेश सोनकर 29 वर्ष निवासी पाठागांव रायपुर, प्रमोद वर्मा 34 वर्ष निवासी सत्यम विहार रायपुर, मुकेश धीमर 28 वर्ष गुरूवार बाजार दुर्ग, संजू सोनकर 30 वर्ष ग्राम खुडमुड़ा दुर्ग, नारायण टंडन 24 वर्ष मगरघटा दुर्ग, डिजेंद्र निर्मलकर 30 वर्ष निवासी बस्तीपारा कुथरेल दुर्ग, पुनीत राम साहू 46 वर्ष अमलेश्वर दुर्ग, विनोद अमरदास 35 वर्ष निवासी मगरघटा दुर्ग, शुभम चंद्राकर 30 वर्ष सत्यम विहार रायपुर, गोपाल सोनकर 52 वर्ष निवासी पाठागांव रायपुर, मनीष साहू 30 वर्ष अमलेश्वर दुर्ग, सोनू साहू 29 वर्ष अमलेश्वर दुर्ग, सत्यनारायण साहू 42 वर्ष खुडमुड़ा दुर्ग, संजय साहू 32 वर्ष सत्यम विहार काॅलोनी रायपुर, महेंद्र साहू 46 वर्ष अमलेश्वर दुर्ग जुआ खेलते हुए मिले.
