12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी प्रकाश पैंकरा सहित सहयोगी गिरफ्तार
रायगढ़- नाबालिग बालिका को प्रेमजाल में फंसाकर मिलने के बहाने बुलाकर उससे और उसकी सहेली से दुष्कर्म करने वाले कथित प्रेमी और उसके सहयोगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, दोनों पीड़िताएं आपस में सहेली हैं. 16 फरवरी को थाना लैलूंगा में दो नाबालिक बालिकाओं ने अपने परिजनों के साथ उपस्थित होकर लैलूंगा निवासी युवक प्रकाश उर्फ राहुल पैंकरा के विरुद्ध दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचीं. घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के संज्ञान में आते ही उन्होंने तत्काल एसडीओपी धरमजयगढ़ को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने एवं पीड़िताओं की निजता का विशेष ध्यान रखने निर्देशित किया.
एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक गिरधारी साव द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए लैलूंगा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के मात्र 12 घंटे के भीतर ही मुख्य आरोपी ओमप्रकाश पैंकरा उर्फ प्रकाश उर्फ राहुल पैंकरा तथा घटना में सहयोगी आरोपी जयकिशन धोबा को हिरासत में ले लिया.
आरोपीओमप्रकाश पैंकरा ने पूछताछ में दोनों युवतियों के साथ दुष्कर्म करना स्वीकार किया है, जबकि जयकिशन धोबा घटना में सहयोगी पाया गया. आरोपियों से एक घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल CG 13 MU 3456 जप्त किया गया है. दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
गिरफ्तार आरोपी
- ओमप्रकाश पैंकरा उर्फ प्रकाश उर्फ राहुल पैंकरा पिता सुवर्धन पैंकरा उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम किलकिला, थाना लैलूंगा (मुख्य आरोपी)
- जयकिशन धोबा पिता भगवती धोबा उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम टुरटुरा, थाना लैलूंगा
