
भिलाई : मंगलवार को वार्ड 13 कोहका में नगर निगम की ओर से 15 लाख रूपये के विभिन्न कार्यों के लिए भूमिपूजन किया गया. वार्ड पार्षद अंजू सिन्हा ने बताया कि कुछ प्रमुख कार्यों के अंतर्गत शासकीय अस्पताल में आवागमन को दुरूस्त बनाने पेवर ब्लॉक लगाया जाना है. इसकी लागत 5 लाख रूपये होगी.
इसी तरह आर्यनगर में गन्दे पानी की विधिवत निकासी के लिए दस लाख रूपए की नाली का निर्माण किया जाएगा. भूमिपूजन के अवसर पर वार्ड पार्षद अंजू सिन्हा के अलावा निगम महापौर नीरज पाल, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, सभापति गिरवर बंटी साहू, अंजू सुमन सागर सिन्हा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नंद कुमार कश्यप, नीरा जंघेल, जोन अध्यक्ष जागेश्वरी साहू, भानुप्रतापपुर जंघेल, भानु देशमुख, हरजीत सिंह, जमुना वर्मा, उषा साहू के अलावा आर्य नगर एवं समीपवर्ती क्षेत्र के महिला, पुरूष बड़ी संख्या में उपस्थित थे.