भिलाई- आदिवासी मातृशक्ति संगठन ने रिसाली सेक्टर में झारखंड के साहिबगंज में हुए रेबिका हत्याकांड के दोषियों को फांसी की सजा एवं पीड़िता को न्याय के लिए आवाज उठाई झारखंड के साहिबगंज में हुए रेबिका पहाड़िया मर्डर ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. आदिवासी लड़की रूबिका की हत्या करने के बाद शव को 50 से टुकड़े-टुकड़े कर अलग-अलग जगह फेंक दिया गया था. चंद्रकला ताराम ने कहा आजाद भारत में कब तक महिलाओं के ऊपर अत्याचार होते रहेंगे. आज लोग शिक्षित तो हैं पर महिलाओं के प्रति घृणित मानसिकता प्रतिदिन महिलाओं की हत्या करती जा रही है. कड़े कानून के बावजूद महिलाओं को शोषित पीड़ित किया रहा है. झारखंड सरकार एवं केंद्र सरकार से निवेदन है, मामले को गंभीरता से लेते हुए मृतिका रेबिका को न्याय दिलाएं.
संगठन अध्यक्ष अष्लेश मरावी ने कहा प्रतिदिन अखबार में 4,5 खबरें महिला उत्पीड़न के सामने आते हैं. बहुत दुखद है आज भी महिलाए कहीं भी सुरक्षित नहीं है सभी पालकों की चिंता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है.
अध्यक्ष अश्लेष मरावी, चन्द्रकला तारम, हिरौदी सलामे, लोकेश्वरी ध्रुव, भुनेश्वरी उइके, मान कुंवर पिस्दा, रामेश्वरी ठाकुर, माधुरी नेताम, भावना पुसरिया, सुरेश पुसरिया, उद्धव राम ढाले, डालिया ढाले, पार्षद चंद्रभान सिंह ठाकुर, विनय नेताम
पार्षद उपस्थित रहे.
