आधी रात घर के बाहर खड़ी दो मोटर सायकल को आग के हवाले करने वाले गिरफ्तार
राजानांदगांव- घर के बाहर खड़ी दो मोटर सायकल को आग के हवाले करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. प्राथी शंभूलाल साहू निवासी संजय नगर लखोली ने ने 22 जून को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 21 जून 24 कोे भांजा पवन साहू एवं जागेश्वर साहू द्वारा अपनी मोटर सायकल क्रमांक सी.जी. 08 व्ही 2637 एवं मोटर सायकल क्रमांक सी.जी. 07 ए एम 8662 कीमती करीबन 40000 रूपये को खड़ी कर अपने काम से चले गये थे. कि दिनांक 21.06.24 के रात्रि 11 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दोनों वाहनो मे आग लगाकर क्षतिग्रस्त कर दिया है. कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अप.क्र. 368/24 धारा 435 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया.

पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में थाना कोतवाली से तत्काल टीम गठित कर अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु घटना स्थल रवाना किया गया. घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीव्ही के फुटेज को खंगाला गया, फुटेज मे मिले क्लू के आधार पर एवं मुखबीर की सूचना पर अज्ञात आरोपी को ज्ञात कर आरोपी गोपाल सिन्हा पिता किसुन सिन्हा उम्र 34 साल साकिन संजय नगर लखोली थाना सिटी कोतवाली जिला राजनांदगांव को तलब कर पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया गया. धारा 151 जा.फौ. के तहत गिरफ्तार कर धारा 107, 116(3) जा0फौ0 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर माननीय कार्यपालिक मजिस्टेट के न्यायालय मे पेश किया गया. आरोपी का जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगांव मे दाखिल किया गया.
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू, प्र.आर. शंभूनाथ द्विवेदी, आर. रंजीत चैरसिया, रूपेन्द्र वर्मा एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही.
