परिजन घर से थे बाहर , कमरे में युवती ने फांसी लगाकर दे दी जान
दुर्ग- भिलाई में युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. युवती की कमरे पर फांसी के फंदे पर लटकती हुई लाश मिलने से परिजनों में सनसनी फैल गई. युवती ने पंखे में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी. जब पड़ोसियों ने उसे फंदे पर लटके देखा, तो उसके भाई को सूचना दी. दरवाजा तोड़कर युवती को सुपेला अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है.

मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की शाम आरती राय (19) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आरती अपने बड़े भाई और पिता के साथ किराए के मकान में कैंप-1 में रहती थी. बताया जा रहा है कि, आरती के पिता किसी काम से बाहर गए थे. भाई रोज की तरह इंजीनियरिंग पार्क ड्यूटी पर गया था. आरती घर में अकेली थी. शाम करीब 7 बजे उसकी एक सहेली उसे बुलाने गई. उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन ना तो दरवाजा खुला और ना अंदर से आवाज आई. सहेली ने खिड़की से देखा तो आरती रस्सी के सहारे पंखे से लटकी हुई थी. फिलहाल खुदकुशी क्यों की इसका नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
