मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के विरुद्ध जी.आर.पी की बड़ी कार्यवाही
रायपुर- मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के विरुद्ध जी.आर.पी पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर जे.आर. ठाकुर, के द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर ट्रेनो में अवैध रुप से नशीला पदार्थ परिवहन की रोकथाम हेतु अधिक से अधिक कार्यवाही करने के प्राप्त निर्देश पालन में जी.आर.पी रायपुर द्वारा पिछले कई दिनो से लगातार चेकिंग अभियान चलाई जा रही थी. मिली जानकारी के मुताबिक 10.अप्रैल को एन्टी काईम जीआरपी के साथ चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म नंम्बर 02 बिलासपुर छोर ओव्हर ब्रिज के नीच रेल्वे स्टेशन रायपुर मे अवैध रुप से मादक पदार्थ गांजा उडिसा से ट्रेन नं 12146 पुरी एलटीटी सुपरफास्ट से लेकर आये 3 आरोपियों के कब्जे से तीन एयर बैग एवं तीन पिठवू बैग के अंदर रखे कुल वजनी 58 किलो मादक पदार्थ गांजा किमती 11,50,000/ रुपये तथा अपराध क, eh. 53/24 धारा 20 बी नार. एक्ट के आरोपी तरंग राणा पिता गजपति राणा उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम चौरा थाना सिनापाली जिला नुवापाडा (उडिसा) के कब्जे से दो पिठू बैग के रखे कुल वजन 21 किलो मादक पदार्थ गांजा किमती 4,20,000/ रुपये जप्त किया गया है.
तीनो आरोपी से कुल वजन 79 किलो कीमती 15,70,000/ रु का मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया है. आरोपियों के विरुध धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर विशेष एनडीपीएस न्यायालय रायपुर में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड प्राप्त कर केन्द्रीय जेल रायपुर दाखिल किया गया. आरोपीगण उक्त गांजा मादक पदार्थ को उडिसा से महाराष्ट्र मुंबई लेकर जा रहे थे.
गिरफ्तार आरोपी
(1) प्रशांत कुमार लीमा पिता नबीन लीमा उम्र 30 वर्ष निवासी मानिकपुर थाना मोहना जिला गजपति (उडिसा)
(2) चितरंजन पाइक पिता जुधिष्ठिर पाइक उम्र 29 वर्ष निवासी चंन्द्रगिरि थाना मोहना जिला गजपति (उडिसा)
(3) तरंग राणा पिता गजपति राणा उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम चौरा थाना सिनापाली जिला नुवापाडा (उडिसा)
