भारत स्काउट एंड गाइड्स का प्याऊ घर सेवा का हुआ शुभारंभ
राजनांदगांव- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के परम श्रधेय डॉ सोमनाथ यादव, राज्य मुख्य आयुक्त कैलाश कुमार सोनी, राज्य सचिव अभय जायसवाल, जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट जिला राजनांदगांव के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में ग्रीष्म कालीन पियाऊ घर सेवा दिनांक 09 अप्रैल 2024 से 09 मई 2024 तक जिला मुख्यालय राजनांदगांव एवं विकासखण्ड डोंगरगढ़ में आरंभ की गई. जिसमें रौनक कैटर्स एण्ड टेन्ट हाउस जिला सतनामी सेवा समिति त्रिशंख मण्डल कायस्थ सभा कायस्थ समाज राजनांदगांव तथा गट्टानी परिवार डोंगरगढ़ के सहयोग से आरम्भ की गई.

प्रथम दिवस जिला मुख्यालय में जिला एवं विकास खण्ड राजनांदगांव की शालाओ शा.उ. मा. वि, eh. सुरगी शा. उ. मा. वि. भानपुरी महंत राजा बलराम दास,शा उ मा वि स्टेट स्कूल बलदेव प्रसाद मिश्र, शा उ मा वि बसंतपुर, आम्बेडकर ओपन रोवर क्रू डोंगरगढ़ के स्काउट रोवर ने सेवा कार्य किया. इस कार्य मे उषा चटर्जी नोडल स्काउट गाइड जिला मुख्यालय आयुक्त गाइड, देवेंद्र अम्बादे जिला सचिव, मयूख श्रीवास्तव जिला संगठन आयुक्त स्काउट, रमेश दास साहू विकास खण्ड सचिव राजनांदगांव, राजाराम देवांगन, हेमन्त देशमुख, सुशीला नेताम, नीरेन्द्र नीलम साहू भारती रजक, राकेश भावते की सक्रिय सहभागिता रही.
