छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार सूरज मेहर का सड़क हादसे में मौत
रायपुर- छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार सूरज मेहर उर्फ नारद की बुधवार को सड़क हादसे में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सूरज मेहर बिलासपुर से छत्तीसगढ़ी फिल्म की शूटिंग से लौट रहे थे तभी सारंगढ बिलाईगढ़ जिले के सरसींवा थाना क्षेत्र के पास उनकी स्कॉपियों गाड़ी व पिकअप वाहन से टक्कर हो गई, जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई. उनकी मौत की खबर से छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. स्कॉपियो में सूरज मेहर को उनके कलाकार मित्र बिलासपुर से सरिया छोड़ने आ रहे थे. स्कॉपियों में सवार उनके अन्य मित्र को भी गंभीर चोट लगने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में भर्ती किया गया. बता दें कि सूरज मेहर उर्फ नारद मेहर छत्तीसगढ़ी फिल्मों में विलेन का रोल निभाया करता था और छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्रीज के जाने-माने विलेन कलाकार के रूप में उनकी पहचान थी.
जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय सूरज मेहर का 10 अप्रैल बुधवार को उड़ीसा के भठली में सगाई रस्म होना था. इसके लिए सूरज मेहर बिलासपुर से छत्तीसगढ़ी फिल्म में काम करके लौट रहा था और इसके बाद सरिया आकर सगाई के रस्म में जाने की तैयारी था. लेकिन भगवान को कुछ अलग ही मंजूर था लेकिन अचानक सड़क हादसे में सूरज मेहर उर्फ नारद की मौत हो गई.
