3 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, बच्ची ने तोड़ा दम
बिलासपुर- जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र से मानवता शर्मसार हुई है, 3 वर्षीय मासूम के साथ एक नाबालिग युवक के द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक मासूम बच्ची जब बाथरूम से खून लथपथ बाहर निकली तो उसकी मां ने देखा और उसे तुरंत नाजुक हालत में मासूम बच्ची को सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. परीक्षण के दौरान बच्ची को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद क्षेत्र में रहने वाले लोगों में आक्रोश है. हालांकि इस मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 15 वर्षीय युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
