भिलाई – जवाहर नगर के. एच. मेमोरियल स्कूल के पास, भिलाई की रहने वाली नैना साहू पिता पवन साहू उम्र 19 साल, थाना छावनी आकर रिपोर्ट दर्ज करावाई कि दिनांक 30-11-2022 को सुबह 11 बजे अपने स्कूटी से भाई फानेश्वर साहू उम्र करीबन 15 वर्ष को 3,50,000 रूपये देकर मम्मी पापा के पास गांव नवागढ़ जाने के लिए पावर हाउस बस स्टेण्ड भिलाई में छोड़ी थी, बाद में पापा का फोन आया कि फानेश्वर अभी तक घर नहीं पहुंचा है, तब पावर हाउस बस स्टेण्ड भिलाई पहुंचकर अपने भाई के बारे में पूछा तो किसी को कोई जानकारी नहीं होना बताया गया.
अपने भाई का आस पास एवं रिश्तेदारों में पता भी लगाया लेकिन उसका कही पता नहीं चला, बालक का चेहरा लंबा, शरीर पता दुबला, रंग सांवला, बाल काला, ऊंचाई करीबन 5 फीट 5 इंच काला जींस काला शर्ट, काले रंग का ट्रेक शूट सफेद चप्पल पहना है. किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा नाबालिक फानेश्वर साहू को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने की शंका पर थाना छावनी में अपराध क्रं 586/22 धारा 363 भादवि पंजीबद्ध कर जांच की जा रही है.
