राजनांदगांव : थाना बोरतलाव में दिनांक- 13.08.2023 को प्रार्थी की रिपोर्ट पर कि उसकी 15 साल 10 माह 07 दिन की नाबालिग भांजी को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा भगा ले जाने की रिपोर्ट पर थाना बोरतलाव में धारा 363 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था.
पुलिस अधीक्षक महोदय मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए थाने से पुलिस टीम तैयार की गई एवं पता तलाश हेतु टीम हैदराबाद (तेंलगाना) भेजा गया, जो पुलिस टीम द्वारा पता तलाश किया गया, जो अंततः अपहृता को बरामद करने में सफलता हासिल की गई एवं आरोपी को भी हैदराबाद (तेंलगाना) में ही धर-दबोचा गया. पुलिस टीम द्वारा हैदराबाद (तेंलगाना) से अपहृता एवं आरोपी को वापस लाकर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए मामले में धारा 366-ए, 376 (2), 376 (ढ) आईपीसी एवं 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत अन्य मुनासिब धाराओं का समावेश करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया.
इस प्रकार अपहृता को बरामद करने एवं आरोपी के विरूद्ध सख्त प्रभावी कानूनी कार्यवाही करने में थाना प्रभारी श्री संतोष कुमार ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, साथ ही थाने से गठित टीम के प्र.आर. रमाशंकर सिंह, आर. नितिन यादव का विशेष योगदान रहा.
